{"_id":"6661f7dee2f83ef8ce0fb0ee","slug":"youth-jumps-from-bridge-into-kuano-river-search-continues-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1040-115624-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक ने पुल से कुआनो नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक ने पुल से कुआनो नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ने बुधवार रात में मुखलिसपुर पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। युवक के साथ मौजूद उसके भांजे के शोर मचाने पर लोग जुट गए। बृहस्पतिवार शाम तक गायब युवक का पता नहीं चल सका था। परिजनों की माने तो उसका दंपती जीवन सही नहीं चल रहा था। पत्नी से नाराजगी चलते उसने यह कदम उठाया है।
महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक भीम चन्द्र पुत्र लखराज 25 वर्षीय बुधवार को अपने भांजे अरुण कुमार के साथ घर से निकला। नाराज पत्नी शशि प्रभा को मनाने पहले धनघटा क्षेत्र के सुरैना गांव पहुंचा। इसके बाद मठिया पत्नी के ननिहाल पहुंचा। साथ में गए भांजे अरुण कुमार के अनुसार काफी मॉन मनौव्वल के बाद जब पत्नी नहीं मानी और लौटने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला बढ़ता देख वह उसको लेकर ई-रिक्शा से घर लौटने के लिए निकले। रास्ते में रुक कर भीम चंद्र ने लोहरैया के पास ताड़ी पी। अरुण के अनुसार बुधवार की देर रात करीब दस बजे मुखलिसपुर पुल पर पहुंचते ही भीम चंद्र ई-रिक्शा को रोक दिया और नीचे उतर गया। अचानक पलक झपकते ही भीमचंद्र पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। यह देखकर वह चौक गया। शोर मचाया, लेकिन तब भीमचंद्र का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को महुली और धनघटा पुलिस पहुंची और गोताखोर और डोंगी नाव के माध्यम से पानी में लापता भीमचंद्र की तलाश कराई। देर शाम तक पता नहीं चल सका था।