{"_id":"66f6d3e312aae3937d029a3f","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123768-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Fri, 27 Sep 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
कसया। देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला चौराहे के समीप बुधवार देर शाम को दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव बटेसरा निवासी सोनू भारती (18) बाइक से बनवारी टोला जा रहे थे। देवरिया की तरफ से बेलवा पलकधारी निवासी सुग्रीव कश्यप (34) बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। घायलों को कसया सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में सोनू की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुग्रीव कश्यप का इलाज चल रहा है।