{"_id":"6693020ff4e0699bec0e3f27","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119831-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। बनकटा बाज़ार में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। हेलमेट नहीं पहनने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौजूद लोगों ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
चौराखास के कोइलसवा बुजुर्ग के बिंटोलिया निवासी प्रिंस प्रसाद (18) शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां का इलाज कराने बनकटा बाजार आए थे। मां उर्मिला देवी को अस्पताल के पास छोड़कर वे बाइक में पेट्रोल भरवाने पास के पेट्रोल पंप जा रहे थे। जाखानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहनने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।