फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in road accident dies

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Tue, 14 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
खड्डा। सिसवा मार्ग स्थित रामपुर गोनहा गांव के पास ई-रिक्शा से टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रहे थे, कि एक युवक की मौत हो गई। खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पडरहवा गांव निवासी शैलेष भारती (18) व धीरज भारती (17) महराजगंज से रविवार की रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे। खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के मोड़ पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। मौजूद लोग घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर ही रहे थे। उसी दौरान घटना स्थल पर ही शैलेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल धीरज को तुर्कहां सीएचसी भेजवाई और शैलेश के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed