{"_id":"623f52b3a9fdc8658c14eb5d","slug":"youth-injured-in-assault-dies-during-treatment-kushinagar-news-gkp431186378","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
एक सप्ताह पहले चुनाव रंजिश को लेकर गांव में हुई थी मारपीट
टेकुआटार(कुशीनगर)। रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठघरही में एक सप्ताह पहले चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। शनिवार को मृतक की पत्नी ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रविवार की शाम को कठघरही निवासी बाबर अली और उनके पड़ोसियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। बाबर को गंभीर चोटें लग गई थीं। घायल बाबर को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे थे। मृतक युवक की पत्नी फातिमा खातून ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में फातिमा ने कहा है कि पति विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद लोगों में मिठाई बांटकर खुशी मना रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया था। बाद में हुई मारपीट में पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसओ रामकोला डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।