{"_id":"66cf8bc65764a3d421019d54","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-attendants-create-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122266-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में छावनी के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर रात दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बाद में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छावनी के करीब चल रहे एक निजी अस्पताल पर दो माह में दूसरी बार गंभीर आरोप लगा है। सिसवा खास निवासी रामनाथ गौड़ के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश गौड़ मंगलवार की शाम बाइक से पडरौना आए थे। वापस जाते समय श्रीपिंजरा पोल गोशाला के पास देर रात उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार वह गोरखपुर ले जाने की तैयारी में थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और छावनी के समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर घायल को वहां पहुंचा दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के कारण निजी अस्पताल में घायल कमलेश की मौत हो गई। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। इस घटना के बाद निजी अस्पताल पहुंचाने वाला युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने रविंद्रनगर थाने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में रविंद्र नगर थाने के एसएचओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।