फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth goes missing while bathing in canal

Kushinagar News: नहर में नहाते समय युवक लापता

Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Youth goes missing while bathing in canal
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव में रविवार को नेटुआ वीर बाबा स्थान के सामने बड़ी गंडक नहर में नहाते समय 28 वर्षीय युवक लापता हो गया। साथ में स्नान कर रहे अन्य युवक गांव में पहुंचे और लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। विशुनपुरा थाना क्षेत्र लोहरपट्टी गांव निवासी सूरज उर्फ उमेश अपने अन्य तीन साथियों के साथ बड़ी गंडक नहर में रविवार की शाम पांच बजे नहाने गया था। नेटुआ वीर बाबा स्थान के पास नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। उसको डूबता देख साथ में नहा रहे युवकों ने शोर मचाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वह नहर में लापता हो चुका था। वहां से गांव पहुंचे युवकों ने लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को सूचना देते हुए गांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed