फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth who went to Hyderabad for work dies under suspicious circumstances.

Kushinagar News: हैदराबाद कमाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to Hyderabad for work dies under suspicious circumstances.
गीडा। थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी 35 वर्षीय मुनील गुप्ता की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिवार को घटना की जानकारी दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव एंबुलेंस से गांव भेज दिया गया। मुनील करीब एक माह पहले सेमरा गांव निवासी पेंट-पॉलिश ठेकेदार के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गए थे। परिजन के अनुसार, रविवार रात छुट्टी के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे दवा दिलाई गई, जिसके बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद उसने अगले दिन काम पर जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई, जिसकी पहचान मुनील गुप्ता के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव एंबुलेंस से गांव के लिए भेज दिया गया। परिजन के अनुसार, देर शाम तक शव के घर पहुंचने की उम्मीद है। मुनील चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। तीनों बच्चे अभी छोटे और अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में मुनील की अहम भूमिका थी। बच्चों की परवरिश और घर की जरूरतें पूरी करने के लिए ही वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed