फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के बरवा खास टोला में भोजन करने के बाद टहलने निकला एक युवक बिजली के खंभे को सहारा देने के लिए लगे लोहे के स्टेग के संपर्क में आ गया। उसमें करंट प्रवाहित होने के कारण वह झुलस गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कपिलदेव प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र बृजेश प्रसाद मंगलवार रात भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकले थे। वह घर के बगल स्थित तिराहे पर बिजली के खंभे से लगे स्टेग के संपर्क में आ गए। उसमें विद्युत प्रवाहित होने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed