{"_id":"6526f594c3ca7cecf10b4b96","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5980-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुशीनगर। अहिरौली बाजार के पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर जगदीशपुर गांव के सामने हेचरी फार्म के पास पोखरे में डूबने से अविनाश पांडेय (30) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक घर पर अकेले रहता था। वह शराब के नशे में रहता था।
अहिरौली बाजार के गांव घोड़ादेउर निवासी अविनाश पांडेय मंगलवार को दिन में घर से निकले और देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को सुबह उसका शव जगदीशपुर गांव सड़क के किनारे स्थित हैचरी के पास पोखरे में मिला। सूचना मिलने पर गांव के लोग पहुंचे। पहचान करने के बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाने के एसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव, कांस्टेबल गुड्डू राजभर, पंकज कुमार, अमित कुमार, सर्वेश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।