{"_id":"632f488c0667a25b7e5a7592","slug":"youth-dies-due-to-crane-grip-kushinagar-news-gkp4516734176","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
क्रेन की चपेट से युवक की मौत
जटहा बाजार (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सिंघापट्टी शिव मंदिर के पास क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शर्ट की जेब में मिले कागजात से मिले नंबर पर कॉल करके परिजनों को सूचना दी। युवक की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा निवासी धर्मेंद्र (30) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि बिहार के बगहा स्थित चीनी मिल में काम करने वाले धर्मेंद्र अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह सिघापट्टी गांव के पास पहुंचे।
तभी पडरौना से बिहार की ओर जा रहे क्रेन की चपेट में आ गए। चौकी प्रभारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि क्रेन को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।