फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after being struck by lightning while out for paddy transplantation.

Kushinagar News: धान की रोपाई कराने गए युवक की बिजली गिरने से मौत

Tue, 30 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by lightning while out for paddy transplantation.
अहिरौली बाजार/कसया। सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से जन-धन की हानि हुई है। धान की रोपाई कराने गए बसंतपुर गांव के बबलू सिंह सोमवार को बिजली गिरने बुरी तरह झुलस गए। खेत में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। घर वाले उनको गोरखपुर एम्स ले गए। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। एम्स थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामकोला थाना के टेकुआटार बाबू टोला में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। कई घरों में इनवर्टर, पंखे, कूलर, टीवी, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर के बबलू सिंह (35) सुबह करीब आठ बजे खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। तभी बारिश के दौरान बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। निजी साधन से उनको गोरखपुर एम्स ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बबलू सिंह की पत्नी मीना देवी, और 12 वर्षीय बेटा आयुष व आठ वर्षीय बेटा आदित्य का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छा गया। बबलू दुबई में रह कर काम करते थे। करीब सात माह पूर्व अपनी भतीजी की शादी में दुबई से घर आए थे। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष परविंद्र राय ने बताया कि बिजली गिरने से युवक की मौत हुई। गोरखपुर एम्स पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन

टेकुआटार बाबू टोला में सुबह करीब आठ बजे तेज बारिश के बीच बादलों की गर्जना हो रही थी। इसी दौरान बाबू टोला निवासी कैलाश पटेल की भैंस की पड़िया घर के दरवाजे पर चारा खा रही थी। परिवार के लोग घर में थे, जिससे जनहानि टल गई। बारिश रुकने के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकले और घटना की जानकारी एक-दूसरे को दी। पूरे गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed