{"_id":"691f69ac8dace30aac0ece9b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-identified-after-10-hours-kushinagar-news-c-208-1-deo1009-168365-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 10 घंटे बाद हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 10 घंटे बाद हुई शिनाख्त
Fri, 21 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और शव की पहचान कराने में जुट गई।
शव की पहचान बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खजुरी करौता गांव निवासी दयानंद यादव के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि युवक के पिता और बहन ने थाने पहुंच कर कपड़े और फोटो से शव की पहचान की है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव निवासी लखीचंद यादव की चार संतानों में दयानंद यादव तीसरे नंबर का बेटा था। वह बुधवार दोपहर में ही महाराष्ट्र से घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि बाहर से घर आते ही दयानंद पिता के साथ खेत में धान का बोझ ढोने चला गया। रात में खाना खाने के बाद सब लोग सोने चले गए। इसके बाद पता नहीं वह कब उठकर रेलवे लाइन की ओर चला गया।
उधर, पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दयानंद की मौत हो चुकी थी। रात होने से शव की पहचान नहीं हो पाई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। इधर, बृहस्पतिवार की सुबह सोकर उठे परिजन दयानंद की तलाश करने लगे। इसी बीच गांव के पास गेटमैन ने बताया कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
पिता लखीचंद, छोटी बहन निशा यादव खुखुंदू थाने पहुंचे। यहां कपड़े और फोटो से शव की पहचान की। घटना की जानकारी होते ही मां फूलझरी देवी, बहन निशा दहाड़े मारकर रोने लगीं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा। गांव का माहौल शोकाकुल हो गया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दस घंटे बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शव की पहचान कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।