{"_id":"639a20d6168e4b312d749cd0","slug":"youth-caught-red-handed-while-stealing-in-grocery-store-kushinagar-news-gkp4608813192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किराने की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किराने की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार रेलवे स्टेशन के पीछे जनरल स्टोर में मंगलवार की रात चोरी की कोशिश हुई। नींद खुलने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी भाग निकले। दुकानदार की सूचना पर पुलिस आरोपी से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही है।
रेलवे स्टेशन के पीछे नुक्कड़ पर त्रिवेणी जनरल स्टोर्स नाम से दुकान है। मंगलवार रात शटर का ताला तोड़कर चार लोग दुकान में घुस गए। दुकान में खटर-पटर होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोग पहुंचे तो दुकान के भीतर मौजूद चार लोग भागने लगे। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अहिरौली बाजार के सहजौली गांव का पप्पू है। दुकान में चोरी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उसके पास से सब्बल, ताला तोड़ने और सेंध लगाने के सामान, दो एटीएम कार्ड और आठ हजार रुपये नकदी बरामद हुई। पप्पू ने अपने तीन अन्य साथियों का नाम भी पुलिस को बताया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
इस संबंध में बोदरवार चौकी प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।