फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young woman commits suicide after being scolded by her father.

Kushinagar News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने की खुदकुशी

Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Young woman commits suicide after being scolded by her father.
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के बांसगांव के नैनहा टोला में पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने बुधवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि मोबाइल पर अधिक समय तक बात करने और पूछने पर बात करने वाले का नाम नहीं बताने पर पिता ने डांट लगाई थी। इसके बाद बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

नैनहा टोला के अमर नाथ की 20 वर्षीय काजल कक्षा आठ तक पढ़ाई के बाद घर पर रहती थी। बुधवार की शाम को काजल मोबाइल पर किसी से देर तक बात कर रही थी। इस पर पिता ने काजल से पूछा कि किससे बात कर रही थी? इतनी देर मोबाइल पर क्यों बात कर रही हो और डांट दिया। बेटी को पिता की डांट इतनी नागवार लग गई। भोजन करने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे में काजल का शव फंदे से लटकता देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में शव को उतार कर सीएचसी पर ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। काजल तीन बहनों में छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी शादी के लिए घर वाले रिश्ता ढूंढ़ रहे थे। थानाध्यक्ष शनि जावला ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने खुदकुशी की है। शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed