फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man's dead body found hanging in the garden, fear of murder

Kushinagar News: बगीचे में युवक की फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Fri, 08 Sep 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man's dead body found hanging in the garden, fear of murder
पडरौना। पुरंदर छपरा गांव के पास बगीचे में बृहस्पतिवार को पेड़ से लटकी युवक की लाश मिली। शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस खुदकुशी का दवा कर रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के निवासी 19 वर्षीय राजू तिवारी बृहस्पतिवार को सुबह घर से लापता थे। दोपहर में लोगों ने खजुरिया के पुरंदर छपरा टोला के पास बगीचे में पेड़ की टहनी में गमछा से लटका शव देखा। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक का शव मिलने के बाद घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। नेबुआ नौरंगिया के इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह मालूम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed