फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man who left from Nepal did not reach home, fear of untoward incident

Kushinagar News: नेपाल से चला युवक नहीं पहुंचा घर, अनहोनी की आशंका

Fri, 06 Sep 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Young man who left from Nepal did not reach home, fear of untoward incident
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा कारखाना निवासी 34 वर्षीय युवक एक सप्ताह पूर्व 29 अगस्त को नेपाल से घर के लिए निकला, लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। इससे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर युवक के सकुशल बरामदगी की मांग की है। युवक नेपाल में रहकर काम करता है।
विज्ञापन

महुअवा कारखाना निवासी अन्नू यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके 34 वर्षीय पति पिंटू कुमार यादव पुत्र राजदेव यादव पड़ोसी देश नेपाल के एवरेस्ट सुगर एंड केमिकल प्राइवेट कंपनी जनकपुर में नौकरी करते हैं। 29 अगस्त की सुबह वह घर आने के लिए जनकपुर से चले थे, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे हैं। नेपाल से चलने के एक-दो दिन बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, नेपाल व भारत दोनों नंबर पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से पिंटू की तलाश शुरू की। मगर, उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed