{"_id":"6576156d8d8195d888026700","slug":"young-man-trying-to-steal-caught-handed-over-to-police-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9133-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Mon, 11 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के बघौचघाट मोड़ चौराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। एनवक्त पर पहुंचे दुकानदार ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कस्बा के वार्ड नंबर 11 गडहिया निवासी दीपक जायसवाल बघौचघाट मोड़ के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। वे शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को फाजिलनगर बाजार की बंदी होने के नाते दुकान नहीं खुली। शनिवार की रात एक मित्र के साथ किसी निमंत्रण में शामिल होने वे पडरौना गए थे। रात करीब 11 बजे वहां से आने के दौरान वे दुकान के रास्ते पैदल ही घर जा रहे थे। दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर थोड़ा उठा है। वे दुकान के भीतर देखे, तो एक युवक दुकान में घुस रहा था। उन्होंने दुकान का शटर बाहर से बंद कर परिवार के लोग और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शटर उठवाया तो, चोरी के नीयत से दुकान में घुसा युवक मिला। पुलिस उसे पुलिस चौकी ले गई। चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश सिंह ने बताया कि पकड़े युवक को थाने भेज दिया गया है। उसके परिजन उसको मानसिक रोगी बता रहे हैं। सभी बिंदुओं की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार ने बताया है कि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।