फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man sleeping at the door attacked with knife, condition critical

Kushinagar News: दरवाजे पर सो रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Mon, 24 Jun 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Young man sleeping at the door attacked with knife, condition critical
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर शनिवार की आधी रात करीब एक बजे दरवाजे पर सो रहे युवक पर पड़ोस के व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उसके पिता खुद समउर पुलिस चौकी पहुंच गए और घटना की जानकारी दी। उधर, घायल युवक को परिजन तमकुहीराज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दरवाजे पर सो रहे युवक पर पड़ोस के ही एक युवक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि उसके घर की युवती से युवक का प्रेम-प्रसंग है। इससे वह नाराज था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक और उसके पिता रात करीब डेढ़ बजे समउर पुलिस चौकी पहुंचे और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, परिजन घायल युवक को तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। सूचना पर रात में ही पुलिस घटना स्थल पर गई थी। घायल का इलाज मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर में चल रहा है। एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed