{"_id":"661f19e015ca7cbe3f0a0526","slug":"young-man-selling-beer-illegally-arrested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115556-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध रूप से बीयर बेच रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध रूप से बीयर बेच रहा युवक गिरफ्तार
Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के पटहेरवा स्थित सरकारी बीयर की दुकान के पीछे अवैध रूप से बियर को ऊंचे दाम पर बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में चालान किया है। पुलिस के अनुसार आंबेडकर जयंती के दिन सरकारी बीयर की दुकान को बंद रखने का आदेश था। लोगों से शिकायत मिली कि एक युवक बीयर की दुकान के पीछे झोले में ऊंचे दाम पर बीयर को बेच रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मुन्नर सिंह व कांस्टेबल प्रदीप कुमार राय वहां पहुंचे तो पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास रहे झोले से 20 बीयर की केन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान सचिन मद्धेशिया निवासी गगलवा थाना पटहेरवा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया है। संवाद
0
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तरयासुजान। तरयासुजान थाने की पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र निवासी भगवानपुर थाना तरयासुजान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ आशुतोष सिंह, एसआई आलोक सिंह, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया शामिल रहे। संवाद
0
कपड़ा व्यवसायी पर मुनीम को बंधक बनाने का आरोप
फाजिलनगर। नगर पंचायत के कॉलेज रोड के एक कपड़ा व्यवसायी पर मुनीम को बंधक बनाने का आरोप लगा है। मुनीम की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेतिया थाना टाउन बेतिया निवासी साक्षी ने तहरीर देकर बताया है कि उसके पति सचिन फाजिलनगर के कॉलेज रोड स्थित एक कपड़ा की दुकान पर मुनीब का काम करते हैं। 10 अप्रैल को वह कमरे पर नहीं आए तो सुबह वह दुकान पर पहुंची, जहां पता चला कि उसके पति अंदर बंद हैं। आरोप है कि व्यवसायी ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया। महिला ने बताया कि गर्भवती होने के कारण रात में उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। सामने स्थित अस्पताल में दिखाने के बाद उन लोगों ने किराये के कमरे पर आकर सामान गाड़ी से लादकर लेते गए। अब वह लोग धमकी भी दे रहे हैं। बधंक बनाने व मारने-पीटने का मामला दुकान में लगे सीसी कमरे में कैद है। इस संबंध में चौकी प्रभारी रविभूषण राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रुपये के लेनदेन का मामला है। इसकी पूरी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
0
घर में चोरी करते समय एक चोर धराया
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के बनकट टोले में नरेश यादव के घर सोमवार की रात को पीछे का दीवाल फांदकर चोर अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसे चोरों ने सोये परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बॉक्स चुराकर घर के पीछे एक स्थान पर ले गए। वहां बाक्स तोड़कर चोर गहना, कपड़ा आदि निकाल रहे थे। उसी दौरान नरेश के बेटे संदेश को बॉक्स के टूटने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद संदेश वहां पहुंचा और टार्च जलाकर देखा तो घर का बॉक्स टूटा हुआ था। संदेश को देख चोर सामान छोड़कर भागने लगे। दौड़ाकर युवक ने एक चोर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह पुलिस नरेश यादव के घर पहुंची। पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पकड़े गए चोर को अपनी हिरासत में ले लिया। खोटही चौकी प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि एक चोर पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
0
तीन पशु तस्करों पर गैंगस्टर की हुई कार्रवाई
कसया। गोरखपुर से बिहार व अन्य जगहों पर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें साहेब अंसारी ग्राम नवदा परसौनी थाना उचकागांव जिला गोपालगंज बिहार, नन्दू कुमार यादव निवासी सलेमगढ़ सियरहा थाना तरयासुजान, कुशीनगर और एक अन्य महिला के खिलाफ कसया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
0
महिला ने देवर व देवरानी पर मारपीट का लगाया आरोप
उजारनाथ। क्षेत्र के गांव जवार निवासी एक महिला ने अपने देवर व देवरानी पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कलावती पत्नी रामप्रीत गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मंगलवार की दोपहर में वह घर के बरामदे में सोयी थी। इसी दौरान उसका देवर अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे मारने-पीटने लगा। आरोप है कि बाल पकड़कर खींचते हुए दोनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। शोर सुनकर उसकी 12 वर्षीय पुत्री बीच-बचाव करने आई तो उसे भी बुरी तरह से मारापीटा गया। महिला ने बताया है कि उसका पति बाहर काम करता है और वह लंबे समय से बीमार चल रही है। आए दिन देवर व उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। एसओ राकेश रोशन ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
0
महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाया मंगलसूत्र
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के महाराणा प्रताप नगर में मां सिंहासनी देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने कस्बे की निवासी हवंती देवी पत्नी उमाशंकर सोनी के गले से मंगलसूत्र उड़ा दिया। काफी खोजबीन के बाद भी उचक्कों का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलसूत्र गायब होने के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
0
दो बंदरों ने 15 से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही में दो बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। हर दिन यह बंदर लोगों को काटकर जख्मी कर दे रहे हैं। मंगलवार को भी 15 से अधिक लोगों को काटकर दोनों बंदरों ने जख्मी कर दिया। इससे परेशान लोग अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज रहे हैं। बंदरों के हमले में रामदेव प्रसाद (55), रानी कुमारी (14), अंगीरा देवी (40), अंकित (08), रामनाथ रौनियार (50), इनरमन (75), बैजनाथ (55), राजू वर्मा (35), फरहान (08) के अलावा पांच राहगीर जख्मी हैं। स्थानीय लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद