{"_id":"671ac1e2b96ab2dfc80ae894","slug":"young-man-reached-in-laws-house-held-hostage-and-beaten-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125367-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ससुराल पहुंचे युवक को बंधक बनाकर पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ससुराल पहुंचे युवक को बंधक बनाकर पीटा, केस
Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में पत्नी के बुलाने पर ससुराल पहुंचे युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे बचाने आए पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई है। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। सूचना पर आई पुलिस ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाकर युवक को थाने ले आई। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया नोनिया टोली निवासी सागर चौहान का पड़ोसी गांव बभनौली में बहोरन चौहान के घर ससुराल है। आरोप है कि बुधवार की शाम सागर को उसकी पत्नी ससुराल में बुलाई तो वह घर बिना बताए ही अपनी बाइक से ससुराल पहुंच गए, जहां ससुर बहोरन अकारण अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर ससुर, पत्नी समेत अन्य लोगों ने मारते-पीटते हुए एक कमरे बंदकर दिया। किसी तरह सागर ने मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।
इसके बाद उसके पिता पूर्णवासी व भाई सुकई अपनी बाइक से मौके पर पहुंचकर ससुराल के लोगों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें भी मारने-पीटने लगे और मकान के अंदर बंधक बनाते हुए बाइक को तोड़फोड़ दिया। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर आई पुलिस ने सभी को बंधनमुक्त कराते हुए थाने ले गई। वहां से तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार कराने के बाद सागर के पिता पूर्णवासी ने 14 नामजद व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।