फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man murdered and body thrown in sugarcane field

Kushinagar News: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

Thu, 20 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered and body thrown in sugarcane field
खड्डा। घर से मंगलवार शाम को मोबाइल पर बात करते हुए निकले युवक की खून से सनी लाश गन्ने के खेत में बुधवार को सुबह मिली। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर और गर्दन पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग मानकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ (बाजार टोला) निवासी 22 वर्षीय रमजान मंगलवार की शाम करीब 8 बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला। घर वाले भोजन के लिए उसे फोन किए तो कुछ देर में आने की बात कही। कुछ देर बाद युवक नहीं आया तो रात करीब 9 बजे परिजन ने फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने देर रात तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह घर वालों को जानकारी मिली कि रमजान की लाश घर से करीब दो किमी दूर गन्ने के खेत में पड़ी है। मौके पर गांव वालों के साथ रमजान के पिता रहीम व बड़े भाई कासिम पहुंचे तो रमजान के चेहरे, सिर व गले पर चोट के निशान देखकर अचेत हो गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला। पिता ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक के दोनों पैर पर रस्सी से बांधे जाने का निशान था। गले पर काली रस्सी और नाखूनों के निशान थे। उसका मोबाइल भी गायब था। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा थी कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद यहां पर शव फेंका गया है। सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिल गई है। मुकदमे की कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दावत पर बुलाकर की गई हत्या
-मृतक रमजान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बंगलूरू में बढ़ई का काम करता था। तीन माह से वह घर पर था। गांव में मजदूरी करता था। रमजान की बहन रइसुन की शादी पास के गांव बंजारी पट्टी निवासी खुसबुद्दीन के लड़के सोनू से 24 जून को होनी है। घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे। रमजान भी शादी के लिए कहीं बाहर नहीं जा रहा था। गांव में चर्चा है कि किसी ने फोन करके दावत के लिए बुलाया था। रमजान का फोन भी गायब है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। युवक की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed