फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man killed by stabbing in land dispute

Kushinagar News: जमीन विवाद में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Thu, 01 Aug 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by stabbing in land dispute
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लेहनी द्वितीय गांव में मंगलवार देर रात दुकान के पास बेंच पर लेटे युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लेहनी द्वितीय गांव निवासी बिरजू राजभर का 23 वर्षीय पुत्र शिव कुमार राजभर रात में करीब नौ बजे भोजन करने के बाद टहलते हुए करीब 200 मीटर दूर एक दुकान के पास गया। दुकान बंद थी। वहां ग्रामसभा की ओर से लगाए गए बेंच पर लेटकर मोबाइल देखने लगा। उसके आसपास गांव के अन्य युवक भी थे। इस दौरान इसका चचेरा भाई राकेश राजभर अपने दोस्त शेषनाथ और विशाल भार्गव के साथ बाइक से पहुंचा और शिवकुमार के पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद युवकों के शोर मचाने पर परिजन व गांव वाले पहुंच गए। लहूलुहान शिवकुमार को परिजन सुकरौली सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश राजभर को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ घर से हिरासत में ले लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद बताया जा रहा है। जमीन का मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
हिरासत में आरोपी की तबीयत बिगड़ी
पुलिस हिरासत में आरोपी राकेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed