{"_id":"66df7e8efba9566ea70c01d6","slug":"young-man-jumped-from-bridge-into-river-sailors-saved-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122890-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक ने पुल से नदी में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक ने पुल से नदी में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया
Tue, 10 Sep 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल से सोमवार की दोपहर एक 35 वर्षीय युवक ने जान देने की नीयत से बड़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविक मोटरबोट लेकर नदी के बीचों-बीच धारा में पहुंचे और डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद नाविकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के भगत सिंह मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र घूरा सोमवार की दोपहर पुल पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छितौनी-बगहा रेल पुल से नीचे बड़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया। उसे नदी में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया। वहां मौजूद नगर पंचायत छितौनी के नाविकों ने नदी की धारा के बीच से उसे सकुशल बाहर निकाल उसकी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद व खड्डा पुलिस ने मुकेश को परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। मुकेश के परिवार वालों ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया है।