{"_id":"6643cca0abdadc4746024c39","slug":"young-man-falls-into-canal-with-bike-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116834-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में बाइक लेकर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में बाइक लेकर गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
-चार दिन से आया था ससुराल, महराजगंज का रहने वाला है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। ससुराल में आया युवक नहर में बाइक लेकर मंगलवार की देर रात बाइक लेकर गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
महराजगंज जिले केे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुरकटिया गांव निवासी प्रदीप (30) की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा खास गांव निवासी रामप्रसाद की बेटी से दो साल पहले हुई थी। ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण प्रदीप चार दिनों से यहां आया था। सोमवार की शाम को किसी काम से इंदरपुर अकेले गया था। लौटते समय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव के पास नहर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि नहर में पानी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार बरवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।