फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man falls from moving train, condition critical

Kushinagar News: चलती ट्रेन से युवक गिरा, हालत नाजुक

Mon, 12 Aug 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Young man falls from moving train, condition critical
कप्तानगंज। चकिया गांव के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस से गिरकर पंजाब का रहने वाला युवक घायल हो गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसने बताया कि खिड़की पर खड़ा था। झपकी आने से गिर गया।
विज्ञापन



दिल्ली से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस से पंजाब के मोहन नगर अंबाला निवासी 25 वर्षीय दीपू पुत्र मोती प्रसाद दिल्ली से रक्सौल जा रहा था। ट्रेन रविवार को दोपहर 11.30 बजे बोदरवार रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से कुछ दूर चकिया गांव पहुंची ही थी कि ट्रेन की खिड़की पर खड़ा दीपू गिर गया और रेलवे ट्रैक के कुछ दूर झाड़ी में चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा। वहां डाॅक्टर ने इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डाॅक्टर उमेश चंद यादव ने बताया कि युवक के पैर और चेहरे पर गंभीर चोट हैं। बायां पैर पूरी तरह काम नहीं कर रहा है और शरीर में भी कई जगह गंभीर चोटें हैं। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article