{"_id":"68a22af869bb4a947d095477","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-143571-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। आरोप है कि युवक अपने बच्चे को लेकर ससुराल से घर आ गया। इसके बाद पहुंचे ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुशीनगर चौकी क्षेत्र के मंगलपुर निवासी पवन गुप्ता (25) दिल्ली में रहकर काम करता था। उसकी शादी 20 मई 2023 को क्षेत्र के झुंगवा गांव में हुई थी। 15 अगस्त को पवन दिल्ली से अपने घर आया। पत्नी राधा मायके जाना चाहती थी, जिस पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद राधा डेढ़ वर्षीय पुत्र देवांश के साथ मायके चली गई। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को युवक अपनी पत्नी और बच्चे को लेने झुंगवा पहुंचा।
वहां कुछ आपसी विवाद के बाद बच्चे को साथ लेकर वापस अपने घर आ गया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के साथ शनिवार की शाम करीब छह बजे युवक के घर पहुंचे उसकी साली, साले और ससुर ने पवन के साथ मारपीट की। जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
पवन शाम करीब पौन सात बजे सीएचसी कसया पहुंचकर इलाज के साथ डाक्टरी परीक्षण कराकर वापस घर आ गया। रात 12 बजे हालत काफी बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में कसया सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में रविवार के भोर में 4 बजे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।