फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Queuing since 7 AM; a two-minute consultation after five hours.

Kushinagar News: सुबह सात बजे से कतार, पांच घंटे बाद दो मिनट का परामर्श

Fri, 25 Sep 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Queuing since 7 AM; a two-minute consultation after five hours.
न्यूरो विभाग के ओपीडी में दिखाने के लिए कुर्सी पर बैठकर इंतजार करते मरीज।संवाद
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी (तंत्रिका रोग) विभाग की व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर हैं। सप्ताह में सिर्फ एक दिन बृहस्पतिवार को चलने वाली न्यूरो ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को राहत की जगह फजीहत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतार के बाद ओपीडी के बाहर चार से पांच घंटे तक बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इतनी जद्दोजहद के बाद जब मरीज डॉक्टर के चेंबर तक पहुंचते हैं तो महज एक से दो मिनट में ही सलाह देकर दवा की पर्ची थमा दी जाती है। मरीज अपनी पूरी बीमारी और दर्द तक न बता पाते हैं न ही डॉक्टर के पास सुनने का समय। इसलिए मरीज सिर्फ पर्ची पर लिखी दवा लेकर घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नसों, रीढ़ की हड्डी और सिर से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों ने कॉलेज प्रशासन से हर राजे डॉक्टर की तैनाती कर ओपीडी संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना डॉक्टर नहीं मिलेगी सहूलियत : नस, सिरदर्द और हाथ में दर्द की समस्या को लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे सुनील कुमार, अभिषेक यादव, वंदन, संजीव शर्मा, अभी कुमार,अनवर अली आदि ने कहा कि न्यूरो विशेषज्ञ की तैनाती से ही समस्या दूर होगी।

नस, सिर दर्द, रीढ़ की हड्डी के पास नस दबने आदि के मरीजों की तादाद के मुताबिक कम से कम तीन से चार दिन ओपीडी चलनी चाहिए। कॉलेज प्रशासन को इसका इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed