फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man commits suicide by jumping in front of Satyagraha Express

Kushinagar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान

Tue, 27 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by jumping in front of Satyagraha Express
- गोरखपुर-कप्तानगंज रेल खंड पर घोघरा गांव
विज्ञापन


- खेत में काम करे मजदूर और किसानों ने आत्महत्या करने से रोकने का किया प्रयास
- युवक की नहीं हुई पहचान, एक घंटे देर से पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल खंड पर घोघरा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने 35 वर्षीय युवक ने कूदकर जान दे दी। खेत में काम कर रहे मजदूर और किसानों ने युवक को आत्महत्या से रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
अहिरौली क्षेत्र के घोघहा गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे बगीचे में एक 35 वर्षीय युवक बैठा था। उसे अकेला बैठा देख खेत में काम करने वाले किसान व मजदूरों ने कारण जाना चाहा। लेकिन युवक ने कुछ नहीं बताया। सुबह 11 बजे उधर से गुजर रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की आवाज सुनकर रेलवे ट्रैक के तरफ भागने लगा। यह देख खेत में काम करने वाले लोगों ने शोर मचाया और युवक को रोकने के लिए दौड़े। जब तक लोग युवक तक पहुंच पाते तब तक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और चालक ने घटना की जानकारी बोदरवार स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने अहिरौली बाजार पुलिस को मेमो भेजकर घटना की जानकारी दी। समय से सूचना मिलने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटे विलंब से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किया है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- कुंदन सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed