फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man commits suicide by hanging himself.

Kushinagar News: युवक ने फंदे से लटकर की खुदकुशी

Wed, 01 Jul 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself.
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूश थाना क्षेत्र के गांव भिसवा सरकारी में सोमवार की रात एक युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार की सुबह जब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भिसवा सरकारी गांव निवासी सचिन गोड़ (25) वर्ष सोमवार को अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब उसकी माता झाड़ू लगाने गई तो देखा उसका कमरा अंदर से बंद है। काफी आवाज व दरवाजा पीटने के बाद से भी सचिन ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया,उसके बाद देखा कि सचिन का शव छत कि कुंडी से लटक रहा था। यह मंजर देख परिजनों में कोहराम मच गया। सचिन गाड़ी चलाने का काम करता था और नशे का आदि था। हमेशा उसको लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। एक हफ्ते पहले ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को वह पत्नी को मायके बुलाने गया था लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। उसके बाद वह शाम को घर आया और खूब रोया उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

मृतक सचिन की पत्नी संगीता, माता मंजू देवी पिता हरिकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन का डेढ़ माह का बच्चा है। एसएचओ थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि युवक फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed