फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man coming home from Durg becomes victim of poisoning

Kushinagar News: दुर्ग से घर आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man coming home from Durg becomes victim of poisoning
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव का निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। दुर्ग से अपने घर आ रहा एक युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। वह तमकुहीरोड स्टेशन पर रविवार को सुबह उतरा। उसकी खराब हालत देखकर जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि जहरखुरान उसका दो बैग और मोबाइल फोन लेकर चले गए थे।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव का निवासी गोविंद साहनी दुर्ग की किसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। वह शनिवार को ट्रेन से घर के लिए चला था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में वह शनिवार की रात में गोरखपुर पहुंच गया। होश आने पर वहां से वह गोरखपुर पाटलिपुत्र ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन नशे की हालत में वह रविवार को सुबह तमकुहीरोड स्टेशन पर उतरा। उसे नशे में लड़खड़ाते देखकर स्टेशन पर टहल रहे कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की तो लड़खड़ाती आवाज में उसने अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन वह यह नही बता सका कि उसके साथ यह घटना कहां हुई और वह कैसे गोरखपुर पहुंचा। क्योंकि बात करते समय भी वह नशे में था।
विज्ञापन

उसी समय थावे से कप्तानगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई तो लोगों ने उसे कप्तानगंज जाने वाली उस ट्रेन में बैठा दिया, जिससे कप्तानगंज से अपने गांव पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed