फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man attacked with knife, injured

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमला, घायल

Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife, injured
तमकुहीरोड। सेवरही के सिनेमा रोड पर बुधवार को रात एक निजी क्लिनिक में कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के एक युवक ने रामसागर निषाद (25) निवासी कोटवा थाना सेवरही को चाकू मार कर घायल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। इस मामले में घायल युवक की माता की नामजद तहरीर पर सेवरही पुलिस ने रितेश मिश्र निवासी राजपुर बगहा और यशराज तिवारी निवासी ठकरहा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की खोजबीन मे जुट गयी है। इस संबंध मे सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed