{"_id":"61b77f96b007f537b362fc35","slug":"young-boy-lapta-kushinagar-news-gkp419751976","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा से लौट रहा युवक लापता, परिजनों ने जीआरपी को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा से लौट रहा युवक लापता, परिजनों ने जीआरपी को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगांवा का निवासी युवक गोवा से आते समय लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने किसी अनहोनी का आशंका जताते हुए जीआरपी को तहरीर देकर पता लगाने की मांग की है।
खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौगांवा निवासी छेदी के पुत्र दशरथ ने सोमवार को जीआरपी गोरखपुर के थाना प्रभारी को तहरीर दी। उन्होंने बताया है कि उनका 25 वर्षीय पुत्र सुभाष मडगांव (गोवा) में रहकर काम करता है। बीते 28 नवंबर को घर आने के लिए रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ा था। इसकी सूचना उसने परिवार के लोगों को फोन करके दी लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन करने के बाद पता न चला। रिश्तेदारों से संपर्क साधने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने जीआरपी से आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। जीआरपी जांच पड़ताल में जुटी है।