फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Yogi will lay the foundation stone of Agriculture and Technology University on 10th

Kushinagar News: योगी 10 को करेंगे कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि का शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Yogi will lay the foundation stone of Agriculture and Technology University on 10th
कुशीनगर।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर सकते हैं। 750 करोड़ की लागत से इस विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। हालांकि, अभी कार्यक्रम की तिथि नहीं आई है।
वहीं, सांसद विजय कुमार दुबे बुधवार दोपहर कृषि विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन मृत्युंजय कुमार और निर्माण खंड के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह से बातचीत की। अभियंताओं से बातचीत में उन्होंने 10 मार्च को सीएम के आगमन व कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की संभावना जताई। इसके अलावा डीएम उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल और एडीएम वैभव मिश्र ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से बातचीत की। उन्होंने मंच, पंडाल, स्विस काटेज समेत जरूरी सुविधाएं मुकम्मल करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, श्रवण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने भूमि चिह्नित की
डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारी स्थल पर कुछ किसानों की जमीन पड़ रही है। राजस्व टीम ने पैमाइश कर भूमि चिह्नित की। बताया गया कि कृषि विवि के बीच में कुछ जमीन की भू स्वामियों से अदला-बदली कराई जाएगी। चिह्नित भूमि पर नगरपालिका कर्मियों ने चूना गिराकर स्थल को स्पष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आगमन पर हिरण्यवती नदी पानी से होगी लबालब

-विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई के साथ बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी की सफाई भी कराई जा रही है। बुद्ध घाट पर पानी रहे, इसके लिए पुल के नीचे पक्की दीवार का निर्माण अंतिम चरण में है। घाट पर नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। यहां नौकायन का भी इंतजाम किया जा रहा है। ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नदी की पवित्रता का ख्याल रखकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed