{"_id":"57fa85274f1c1b7d5228e239","slug":"wrestlers-showed-thier-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव
kushinagar
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी श्रीराम/दुदही। दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के जंगल पचरुखिया में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
जंगल पचरुखिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव के उमाकांत गुप्ता की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। दिन के दो बजे से दंगल का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला बगहां के मुंसरीम और गोरखपुर के गुरु प्रसाद के बीच हुआ। आठ मिनट के मुकाबले में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। दूसरा मुकाबला कोटवा बाजार के पन्नेलाल और महराजगंज के कलामुद्दीन में हुआ। कलामुद्दीन ने चार मिनट में ही अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। तीसरे मुकाबले में बरवा के रामदेव और गोरखपुर के जावेद भी आठ घंटे के परिश्रम पर बराबरी पर रहे। चौथा मुकाबला लखनऊ की रीता कुमारी और गोरखपुर की पुष्पा यादव में हुआ। इसमें पुष्पा ने तीन मिनट में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी को धूल चटा दी। इनके अलावा दुदही, पडरौना, सेवरही, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और बिहार के बगहां बेतिया के कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का मुजाहिरा किया। अंत में विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई। इस दौरान अलहम अंसारी, रमाकांत प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश, राधे गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता सहित काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद थे।