फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wrestlers from Purvanchal and Nepal tried their best

Kushinagar News: पूर्वांचल और नेपाल के पहलवानों ने आजमाया जोर

Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Purvanchal and Nepal tried their best
खड्डा। मठिया गांव में आयोजित दंगल में 45 जोड़ पहलवानों ने जोर आजमाया। कुश्ती का शुभारंभ पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू और सांसद विजय दूबे ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। 96 वर्षों से इस गांव में रामलीला व रावण वध तथा मेला आयोजित होता आ रहा है। मंगलवार को कुश्ती की शुरूआत दोपहर में हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल उर्फ निरहू ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन कला है। इस परंपरा को संजोए रखा गया है। यह बड़ी उपलब्धि है। सांसद विजय दूबे ने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कुश्ती पर प्रकाश डाला। विधायक विवेकानंद पांडेय ने युवाओं से इसमें पारंगत होने व प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। इसमें बनारस, मोहद्दीपुर, गोरखपुर, बिहार, नेपाल, महराजगंज, देवरिया सहित स्थानीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed