{"_id":"653ea4ee9f6b1a36e9030b1c","slug":"wrestlers-from-bihar-nepal-and-delhi-tested-their-strength-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6903-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार, नेपाल और दिल्ली के पहलवानों ने की जोर अजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार, नेपाल और दिल्ली के पहलवानों ने की जोर अजमाइश
Mon, 30 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बगही कुश्ती में पहलवानों का हाथ मिलवाते सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और अन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कुश्ती हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा बिहार, नेपाल, दिल्ली के पहलवानों ने जोर अजमाइश किया।
सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में खैरवा के मोहम्मद ने संतकबीरनगर के आकाश को, नरकहवा के उपेंद्र ने पिपराइच के जावेद को, गाजीपुर के इमाम ने लक्ष्मीपुर के धर्मा को, देवतहा के अतुल ने महाराजगंज के बृजेश को, देवतहां के महाप्रताप ने कमासी के सचिन को, मजूरी के रविंद्र ने खजनी के रामरतन को पटखनी दी। इसके अलावा संदीप मेहदावल व विक्की, मिथुन व बेद, लवकुश व बृजेश, छोटू व सैफूद्दीन, गुड्डू मंजूरी व विवेक, बृजेश व नवीन आदि के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका शंकर सिंह व संखी यादव निभाई। कुश्ती का संचालन धनंजय पहलवान व रवि तिवारी ने किया।
इस दौरान नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, शांतीश शाही, प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।