फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   worship of lord shiva on 4th monday of shravan

श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जलाभिषेक

Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
worship of lord shiva on 4th monday of shravan
श्रावण मास के चौथे सोमवार को प्राचीन शिवालय कुबेरनाथ धाम में शिवभक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का प? - फोटो : KUSHINAGAR
श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जलाभिषेक
विज्ञापन

पडरौना। श्रावण मास के चौथे सोमवार को जिले के शिवालय हर हर महादेव के नारों से गूंजा उठे। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध, धतुर, भांग, बेलपत्र आदि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। कुबेरस्थान समेत जिले के सभी प्रमुख शिवमंदिरों पर पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
पडरौना नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर स्थित शिवमंदिर, साकेत बिहारी मंदिर स्थित शिवमंदिर, छावनी के भन्नूनाथ मंदिर, भूतनाथ कालोनी स्थित शिवमंदिर, खिरिकिया दुर्गा मंदिर स्थित शिवमंदिर, लम्हुआ के शिवमंदिर, करहियां समेत सभी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश किया और शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, भांग, धतूर, दूर्बा, गंगाजल, अक्षत आदि अर्पित कर परिवार की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, प्राचीन शिवालय कुबेरनाथ धाम में शिवभक्तों ने पूरे दिन जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई अन्य थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, शिवाघाट स्थित बाबा पंचेश्वरनाथ, पकड़ियार पूरब पट्टी स्थित बाबा विंदेश्वरीनाथ, जवाहर नगर स्थित विश्वकर्मा शिव मंदिर, गांधी नगर स्थित रामजानकी शिव मंदिर समेत गुड़ मंडी, सुमही संतपट्टी, राजपुर खास, मलाही टोला, अहिरौलीदान, अहिरौली मिश्र, चखनी, दोमाठ, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, जंगली पट्टी आदि गांवों के शिव मंदिरों में भक्तों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गांधी नगर मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र है। सोमवार को उनकी पूजा विशेष फलदायी है।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, खलवा पट्टी जवार, करमैनी, देवरिया वृत, गगलवा, सपही, मोगलपुरा, सेंदुरिया बुजुर्ग आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान मुन्ना राय, राधेश्याम, रमेश, मोतीलाल यादव, ग्राम प्रधान अनिल राय, ग्राम प्रधान कन्हैया लाल शर्मा, छोटन, बाबुनन्द कुशवाहा, सारधा नंद आदि मौजूद रहे।

टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, अमवा धाम शिवमंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। शिवमंदिर पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed