{"_id":"6aa9b7c9d2eff255f30f205c","slug":"sachin-becomes-an-army-para-commando-welcomed-at-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168011-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेना में पैरा कमांडो बने सचिन, महाविद्यालय में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेना में पैरा कमांडो बने सचिन, महाविद्यालय में हुआ स्वागत
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के पूर्व एनसीसी कैडेट सचिन गोंड ने भारतीय सेना में पैरा कमांडो के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर मंगलवार को महाविद्यालय पहुंचे। एनसीसी इकाई और महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर कैडेटों और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
प्राचार्या डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना में पैरा कमांडो के रूप में प्रशिक्षण पूरा करना आसान नहीं है। इसके लिए साहस, अनुशासन, कठिन परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सचिन की सफलता महाविद्यालय के वर्तमान एनसीसी कैडेटों के साथ ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं को उनसे सीख लेकर लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एनसीसी एएनओ डॉ. लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। सचिन गोंड ने एनसीसी के दौरान मिले प्रशिक्षण और संस्कारों को अपने सैन्य जीवन में आगे बढ़ाया और पैरा कमांडो के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस दौरान पूर्व कैडेट आकाश यादव, कैडेट आशुतोष सिंह, लक्की मद्धेशिया, इरशाद अंसारी, तनु शर्मा, गुड़िया पाल, सुमित पांडेय, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. अजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।