फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   World Heritage Day: Wind of cleanliness will blow on monuments and heritage sites

विश्व धरोहर दिवस : स्मारक व धरोहर स्थलों पर बहेगी स्वच्छता की बयार

Thu, 18 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
World Heritage Day: Wind of cleanliness will blow on monuments and heritage sites
पकवा इनार। विश्व धरोहर दिवस पर पुरातत्व विभाग की ओर से कुशीनगर के संरक्षित स्मारकों व धरोहरों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई व जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। विभाग इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि, अब तक इसको लेकर विभाग से कोई जरूरी दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन पूर्व की तरह विभाग इसे मनाने में जुटा है।
विज्ञापन


कुशीनगर में मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप और अनिरद्धवा टीला स्थल संरक्षित धरोहरों में शामिल है। इन स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण और स्वच्छता की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग की है। इन चार प्रमुख स्थलों पर खोदाई में महत्वपूर्ण पुराअवशेष मिले हैं। उनके संरक्षण, सुरक्षा व सफाई को लेकर विभाग लगातार निगरानी, मरम्मत आदि के कार्य होते रहते हैं। वहीं, विभाग की तरफ से इन स्थलों की लगातार मानीटरिंग व देखभाल के लिए कर्मियों की तैनाती है। वे इनकी निगरानी के साथ साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं। संरक्षण सहायक शादाब खान ने बुधवार को बताया कि विश्व धरोहर दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य गेट पर एक संरक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने से जुड़ा बैनर लगाया जाएगा। सुबह सात से आठ बजे के बीच इन संरक्षित स्मारकों की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभाग के अलावा आने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षित, संरक्षित और साफ रखने में सहयोग करना चाहिए। यह यहां आने वाले हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


0

आयोजन का मकसद ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण
हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का मकसद दुनिया भर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है। यही वजह है कि कई जगह इस दिन को स्मारकों और स्थलों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के नाम से भी जाना जाता है। विश्व धरोहर दिवस-2024 की आधिकारिक विषय विविधता की खोज करें और अनुभव करें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed