{"_id":"68c08aa7e9cd2d564c0b3606","slug":"workers-should-take-the-partys-policies-to-the-common-people-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145015-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के एक निजी विवाह भवन परिसर में सपा की विधानसभा स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष रामअवध ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गांव-गांव जाकर सपा की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाले समय में यही संगठन की असली शक्ति बनेगा। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार नाकाम साबित हुई है। बैठक को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामअवध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, संतोष तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन विजय यादव ने किया। इस दौरान केशव यादव, मुकेश राय, बिपिन सिंह, खालिद अंसारी आदि मौजूद रहे।