फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers should do 100 programs in 100 days: Sunil

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Workers should do 100 programs in 100 days: Sunil
100 दिन में 100 कार्यक्रम करें कार्यकर्ता : सुनील
विज्ञापन

प्रदेश के 40 जिलों में जिलास्तरीय कार्यक्रम होना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने सोमवार को नगर में कहा कि जनजाति मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है। चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मोर्चा को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 100 दिन चुनाव के रह गए हैं। ऐसे में मोर्चा को 100 कार्यक्रम करने होंगे।
वह नगर के एक होटल सभागार में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए 40 दिनों के भीतर 40 जिलों में जिलास्तरीय सम्मेलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे व प्रभावी सम्मेलन के लिए जनजाति के सभी घटकों के नेताओं, पदाधिकारियों व आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जनजाति के प्रत्येक घर तक पहुंच बनाने का कार्य करने की जरूरत है। बैठक को प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने भी संबंधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम माझी ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा। बैठक के पूर्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड़, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद विजय दुबे, सांसद अक्षयबर लाल गौंड, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी आदि ने सुनील बंसल व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बंसल ने सरकार की विभिन्न योजनाओं में जनजाति के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गौंड, प्रदेश सह प्रभारी राधा सिंह, शकुंतला चौहान, अवधेश सिंह, विजय शुक्ल, अग्निवेश मणि, विनय जायसवाल, मोहन वर्मा, कृष्ण कुमार, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, मारकंडेय शाही, अनिल प्रताप राव, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम सिंह, वंदना ठाकुर, सुगंधा सिंह, पूनम जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed