{"_id":"68ed590b726dcdd6ed0221d0","slug":"workers-should-convey-the-partys-policies-to-the-general-public-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-147140-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
फाजिलनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि पार्टी हमेशा आमजन, किसानों, नौजवानों और गरीबों की आवाज उठाने का काम करती है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्य करें। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और एकजुटता के साथ समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, ऐसे में समाजवादी विचारधारा ही जनता को राहत दे सकती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि पीडीए के साथ विकास के मुद्दे और कार्यकर्ताओं के दम पर सपा 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखीचंद यादव, संतोष तिवारी, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, हसमुद्दीन अंसारी आदि माैजूद रहे।