{"_id":"66412a9299ed1be8240a2694","slug":"worker-dies-due-to-lightning-at-brick-kiln-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116731-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट-भट्ठे पर बिजली गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट-भट्ठे पर बिजली गिरने से मजदूर की मौत
Mon, 13 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। बिजली गिरने से ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। बाकी मजदूर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ईंट-भट्ठे पर गांव वालोंं की भीड़ जुट गई। घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
कोटवा गांव निवासी 60 वर्षीय हीरा यादव कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर गणेश चौक के पास ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रविवार को दोपहर में वह काम कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ईंट-भट्ठे पर मौजूद मजदूरों में अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी के बाद मजदूर के परिजनों के अलावा गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की बिजली गिरने से मौत हुई है। सरकार से जो सहायता मिलती है, उसे पीड़ित परिवार काे उपलब्ध कराया जाएगा।
0
मजदूरी कर के करते थे परिवार का भरण पोषण
हीरा यादव पत्नी गंगोत्री देवी अपने दो अविवाहित बेटों के साथ घर पर रहे हैं। उकना बड़ा पुत्र 40 वर्षीय रामनाथ यादव जन्म से ही दिव्यांग हैं, जबकि छोटा पुत्र 20 वर्षीय किशन यादव भी पिता के साथ मजदूरी करता है। उसी से उनके परिवार का भरण पोषण होता है। पिता के मौके के बाद परिजवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी किशन के कंधे पर आ गई।
विज्ञापन
00000000
सुधीर कुमार मिश्र