फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work started after order of inquiry

Kushinagar News: जांच के आदेश के बाद शुरू कराया काम

Sat, 27 Jun 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Work started after order of inquiry
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू जनूबी पट्टी गांव में बिना काम कराए भुगतान कराने के मामले में डीएम ने जांच का आदेश दिया है। इसकी जानकारी होते ही सचिव व प्रधान गांव में काम शुरू करा दिए हैं। मामले की जांच कर रहे जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहसू जनूबी पट्टी गांव के अरविंंद किशोर सिंह ने डीएम के दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि गांव के विकास कार्य में भारी अनियमितता की गई है। दो वर्ष पहले प्रधान और सचिव की मिलीभगत से श्मशान घाट, सोक पिट, हैंडपंप रीबोर के नाम पर ग्राम सभा के खाते रुपये निकाल लिए गए थे और कार्य नहीं कराया गया था। डीएम ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व अवर अभियंता को जांच कर आख्या मांगी है। इसकी जानकारी होने पर सचिव, प्रधान की ओर से आनन-फानन में काम शुरू करा दिया गया है। शिकायत कर्ता ने बताया कि 20 दिन बाद भी नामित अधिकारी जांच करने नहीं आए है। उन लोगों की मिली भगत से कार्य कराया जा रहा है, जबकि ग्राम प्रधान को इसी मामले में निलंबित किया जा चुका है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौड़ ने बताया कि जांच मिली है। गांव में काम शुरू करा दिया गया है। जल्दी ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed