फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work not started even after one year of tender and foundation stone laying

Kushinagar News: टेंडर और शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

Sat, 18 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Work not started even after one year of tender and foundation stone laying
हाटा। नगर पालिका हाटा के विकास कार्यों में मनमानी की जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक नवंबर 2023 में हुए टेंडर और नगर विकास मंत्री के हाथों शिलान्यास करने के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। जबकि, कई ऐसे निर्माण कार्य है जो बगैर टेंडर के ही करा दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें दी गई समय सीमा के अंदर काम पूरा नहीं करने वाली फर्म के खिलाफ कार्रवाई के नियम का भी पालन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या दो अब्दुल हमीद नगर बकराबाद में एक सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण का टेंडर नवंबर 2023 में नगर पालिका की ओर से किया गया है। 14 नवंबर को नगर विकास मंत्री एके शर्मा के हाथों शिलान्यास भी कराया गया था। एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। जबकि टेंडर में निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा तय होती है। टेंडर शर्त के अनुसार अगर टेंडर लेने वाली फर्म समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ जुर्माना आदि की कार्रवाई करने का भी नियम है, लेकिन नगर पालिका हाटा के जिम्मेदारों की मनमानी के आगे नियम कानूनों की कोई अहमियत नहीं है। ईओ मीनू सिंह ने बताया कि टेंडर के सापेक्ष आधी धनराशि शासन से मिली थी। कुछ कार्य हुए है जो शेष है वह दूसरी किस्त आने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed