{"_id":"616dbeb3d16c65793c310c71","slug":"work-kushinagar-news-gkp413351869","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने संभाली व्यवस्था, हर काम पर रखी जा रही निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने संभाली व्यवस्था, हर काम पर रखी जा रही निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने संभाली व्यवस्था, हर काम पर रखी जा रही निगाह
नागरिक उड्डयन, पुरातत्व विभाग, एसपीजी और एयरफोर्स के अफसर पहुंचे
कई जिलों के पुलिस अफसर भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर बरवां फार्म तक अलग-अलग अफसरों ने व्यवस्था संभाल ली है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन, पुरातत्व विभाग, एसपीजी और एयरफोर्स के अफसर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। तीनों कार्यक्रम स्थलों पर छोटे से छोटे कार्य पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है।
बुधवार को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वांचल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले देशों से भारत के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाएगा। यह हवाई अड्डा पर्यटन के साथ-साथ रोजगार का भी बड़ा केंद्र बनेगा। ऐसे में सरकार उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री इसकी तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। लिहाजा केंद्र व प्रदेश सरकार के अफसर कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। हवाई अड्डे पर जहां नागरिक उड्डयन विभाग के तमाम केंद्रीय अफसरों ने डेरा डाल दिया है, तो इसी कैंपस के बाहर बन रहे उद्घाटन स्थल की एक-एक गतिविधि पर अफसर नजर रखे हुए हैं। परिसर में गड्ढों की मिट्टी भराई, सफाई, पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था आदि को सुदृढ़ किया जा रहा है। रविवार रात व सोमवार को दिन में हुई बरसात के बावजूद यहां सभी काम को समय से पूरा कराए जा रहा हैं। एयरपोर्स के अफसर हवाई अड्डे से लेकर रामाभार स्तूप के बगल में बन रहे हेलीपैड, मुख्य महापरिनिर्वाण स्थली और बरवा फार्म का भी निरीक्षण कर चुके हैं। दूसरे जिलों से मंगाया गया बम निरोधक दस्ता भी लगातार कार्यक्रम स्थल पर घूम रहा है। डॉग स्क्वाड टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पुरातत्व विभाग के अफसरों के साथ ही कई केंद्रीय एजेंसियों के अफसर मौजूद हैं। ये अफसर मंदिर परिसर से लेकर गेट के बाहर तक के सभी कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां कहीं कमी या परिवर्तन की गुंजाइश दिख रही है, वहां तत्काल बदलाव कराया जा रहा है। एसपीजी ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कई जिलों के अफसर पहुंचे हैं कुशीनगर
जैसे-जैसे कार्यक्रम की तारीख नजदीक पहुंच रही है, कुशीनगर में अफसरों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। कसया व कुशीनगर के अधिकांश होटल के कमरे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के लिए बुक करा दिया गया है। कई जिलों के अफसर जिले में पहुंचने लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।