{"_id":"6a00e6b942e964abe30fa224","slug":"womens-football-deoria-team-wins-in-penalty-shootout-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159578-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फुटबाल : पेनाल्टी शूट आउट में देवरिया की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला फुटबाल : पेनाल्टी शूट आउट में देवरिया की टीम विजेता
Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत -सोशल मीडिया
-कुशीनगर स्टेडियम में गोरखपुर जोन की फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा दिन
पडरौना। स्टेडियम में पुलिस विभाग गोरखपुर जोन की चल रही तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवरिया और कुशीनगर के बीच हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में देवरिया की टीम विजयी रही। विजेता टीम की खिलाड़ी सुनीता और प्रिया यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में इनका योगदान रहा।
स्टेडियम में रविवार को सुबह देवरिया और कुशीनगर की महिला फुटबाल खिलाड़ियों के बीच फुटबाल मैच शुरू हुआ। दोनों टीम के खिलाड़ी मजबूती से प्रदर्शन किए। तय समय में दोनों टीम के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। इसके बाद दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया। पेनाल्टी शूटआउट से देवरिया की टीम फाइनल मुकाबला जीत गई। देवरिया के महिला खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं कुशीनगर टीम की खिलाड़ी खुशबू और पूनम ने मजबूती से ग्राउंड पर जमी रही।
-- -- -- -- --
बहराइच को हराकर फाइनल में पहुंची देवरिया की टीम
पडरौना। स्टेडियम में गोरखपुर जोन की चल रही पुरुष वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को देवरिया और बहराइच की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें देवरिया की टीम तीन शून्य से फाइनल में जगह बना ली। इसके अलावा तीन और मैच पुरुष वर्ग में खेला गया। पहला मैच कुशीनगर और गोंडा के बीच हुआ। गोंडा को चार गोल से हराकर कुशीनगर की टीम अगले दौर में प्रवेश की। दूसरा मैच सिद्धार्थ नगर और महराजगंज के बीच हुआ। महराजगंज की टीम तीन गोल से विजयी रही। तीसरा मैच गोरखपुर और महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम चार तीन से विजयी रही। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा।