फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women sensitized regarding safety.

Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 22 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Women sensitized regarding safety.
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में सभी को सुरक्षा की जानकारी दी। उनके बीच में शासन से संबंधित योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंपलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन


जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर व सुगर मिल तिराहा, थाना धनघटा ने क्षेत्र के ग्राम चपरा पूर्वी, दौलतपुर, ठठरा, उमरिया बाजार, थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम रौजा, थाना बेलहरकला पुलिस ने क्षेत्र के झुडिया, थाना मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के टडवरियां चौराहा, मेंहदावल तिराहा, कुबेरनाथ मंदिर, थाना बखिरा के तुरहा टोला कस्बा, थाना धर्मसिंहवा के ग्राम मेंहदूपार व गौरीराई एवं महिला थाना ने मगहर खलीलाबाद में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed