{"_id":"575da9e94f1c1bd36311b958","slug":"women-protest-against-liquor-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने हाईवे जाम किया
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर/पटहेरवा। फाजिलनगर ग्राम सभा के पासी टोला में वर्षों से बन रही कच्ची शराब के खिलाफ रविवार को महिलाओं ने दो घंटे तक एनएच के दोनों लेन जामकर धरना दिया तथा नारेबाजी की।
बाद में एसपी के पीआरओ और स्वॉट टीम के प्रभारी ने पहुंचकर शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान वाहनों का जाम लग जाने से लोगों को काफी देर तक आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
रविवार को दोपहर में करीब 12 बजे गांव की काफी संख्या में महिलाएं फाजिलनगर पुलिस चौकी के सामने एनएच पर एकत्र हो गईं और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। चौकी के पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना प्रभारी एसओ सत्येंद्र यादव को दी।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर पहुंचकर कच्ची शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन महिलाएं सहमत नहीं हुईं।
उनका कहना था कि जब तक पुलिस विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता है, तब तक जाम खत्म नहीं होगा।
दिन के लगभग दो बजे एसपी के पीआरओ प्रभात राय और स्वॉट टीम प्रभारी सौदागर राय ने धरनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिलाओं के आग्रह पर पुलिस टीम कच्ची शराब के धंधेबाजों के घरों तक पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। लगभग एक हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई।
पुलिस के आने की खबर लगते ही कच्ची शराब बनाने वाले फरार हो गए थे। उनके घरों में केवल महिलाएं ही थीं। कार्रवाई शुरू होने के बाद महिलाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोग परेशान रहे।